दिल्ली का मौसम (16 Jan 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह, शीतलहर और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: दिल्ली-एनसीआर में आज कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में आज का मौसम (16 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह राजधानी में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे लुढ़ गया। दिल्ली के लोग पिछले कई दिनों से शीतलहर का सामान कर रहे हैं। जिस कारण तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। ठंड के साथ गलन भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। दिल्ली में आज भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिनभर राजधानी में कैसा मौसम रहने वाला है:

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही शीतलहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी छंट जाएगा। दोपहर में धूप खिलने की भी संभावना है। शाम के समय आंशिक रूप से बादल आसमान में छाए रह सकते हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed