दिल्ली का मौसम (14 Jan 2026) Delhi Weather Today: मकर संक्रांति पर कांपेगी दिल्ली! ठंड ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड; कोल्ड वेव को लेकर IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Jan 2026: दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को राजधानी में पिछले 3 सालों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज मकर संक्रांति पर दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज का मौसम (14 Jan 2026): दिल्ली-एनसीआर में ठंड इस सीजन का सबसे सख्त रूप दिखा रही हैं। कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मंगलवार को दिल्ली में पिछली तीन सालों की सबसे सर्द जनवरी की सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज भी मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में फिलहाल दिन में गुनगुनी धूप निकल रही है। जिसके कारण हल्की राहत महसूस हो रही है। लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा रही है। सुबह और रात के समय गलाने वाली ठंड का एहसास सबसे अधिक हो रहा है। आगामी दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्के से मध्यम कोहरा अलग-अलग इलाकों में छाया रहा। इस दौरान कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है। साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। दोपहर के समय 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।

End of Feed