दिल्ली का मौसम (12 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में चुभती-जलती गर्मी से राहत दिलाने आ रही बारिश, IMD का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं। राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तीन दिन बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत की उम्मीद है।

दिल्ली में आज का मौसम (12 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। तेज गर्मी और तीखी धूप से झुलस रहे लोगों को बारिश की राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सूरज की तपिश भी लगातार बढ़ती जा रही है। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही धूप की तल्खी इतनी बढ़ गई है, कि दोपहर में बाहर जानें पर अप्रैल-जून वाली तपिश महसूस हो रही है। शाम तक धूप की तल्खी में कोई कमी

Delhi weather.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह से ही धूप खिली रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ ही चुभनभरी हो जाएगी। जिसके कारण दिनभर तेज गर्मी का एहसास बना रहेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 13 मार्च को भी दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा। दिन में तेज धूप और गर्मी का आलम भी बरकरार रहेगा। हालांकि तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है।

End of Feed