दिल्ली का मौसम (12 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी की 'अर्ली-एंट्री', फरवरी में ही छूटने लगे पसीने; जानें बारिश का क्या है हाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Feb 2026: दिल्ली-NCR से अब सर्दी तेजी से विदा ले रही है और फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर जा पहुंचा है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में बारिश की कितनी संभावना है और मौसम का कैसा हाल रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम (12 Feb 2026): दिल्ली में इस बार सर्दी के तेवर समय से पहले ही ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं। फरवरी का दूसरा हफ्ता बीतते-बीतते राजधानी और एनसीआर के शहरों में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोगों ने अब ऊनी कपड़े समेटकर अलमारियों में रखने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप और बढ़ते पारे ने साफ कर दिया है कि गर्मी अब ज्यादा दूर नहीं है।

Delhi weather

दिल्ली में बारिश के दिख रहे आसार

फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी

दिल्ली में बुधवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.1 डिग्री ज्यादा है। यह संकेत है कि इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक दे रही है। धूप इतनी तीखी होने लगी है कि लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में यह तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जो फरवरी के लिहाज से काफी असामान्य है।

End of Feed