Delhi Weather: दिल्ली ने चेरापूंजी को भी पछाड़ा! सामान्य से 991% ज्यादा बरसे बादल; आज पूरे NCR में आंधी-पानी का 'येलो अलर्ट'

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Today): दिल्ली-NCR में मानसून जमकर बरस रहा है। बीते दिन दिल्ली में सामान्य से 991% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसने चेरापूंजी को भी पीछे छोड़ दिया। मौसम विभाग ने आज (10 जुलाई) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather Today 10 July 2026: दिल्ली में कल मानसून की बारिश ने इतिहास रच दिया है। बुधवार से लेकर गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के बारिश के आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली ने चेरापूंजी को भी पछाड़ दिया है। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक दिल्ली में 58.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य वर्षा 5.4 मिमी होती है। इस प्रकार दिल्ली में सामान्य से 991 फीसद अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में, जहां चेरापूंजी पड़ता है, वहां इस अवधि में 71.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 56.5 मिमी है। जो केवल 26 प्रतिशत अधिक है। इस भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

delhi weather today Rain alert

आज भी दिल्ली में येलो अलर्ट

आज भी छाए रहेंगे बादल, IMD का 'येलो अलर्ट' जारी

शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली- NCR के आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल रखा है और धूप नजर नहीं आ रही है। हवा में नमी का स्तर 95 फीसदी तक पहुंच चुका है, जो भारी बारिश के लिए बिल्कुल अनुकूल स्थिति है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। वीकेंड की शुरुआत भारी आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश के साथ होने का अनुमान है।

End of Feed