दिल्ली का मौसम (10 Feb 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम की अजब-गजब चाल, सुबह-शाम सर्द हवाओं से ठिठुरन, दिन में सूरज के बढ़े तेवर

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Feb 2026: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। इस दौरान सर्द हवाें भी बह रही हैं और दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिससे सुबह-शाम ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में मौसम सुहावना है।

दिल्ली में आज का मौसम (10 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अपने आखिरी दौर पर है। मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन में अब धूप की तपिश बढ़ गई है। जिससे हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है। दिन का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी ठंड का मौसम बना हुआ है। शाम ढलते ही तापमान में फिर से गिरावट हो रही है। राजधानी में कोहरा भी लगभग गायब हो चुका है। सुबह के समय हल्की धुंध ही देखने को मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में फिलहाल बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। हालांकि बारिश की यहां कोई संभावना नहीं है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम


दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कही हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धुंध भी साफ हो जाएगी। मंगलवार को राजधानी में 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। दिन में तेज धूप भी खिलने के आसार हैं। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिल्ली में आज दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed