दिल्ली में आज का मौसम (09 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में ही तपती गर्मी का एहसास होने वाला है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अभी से ही दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने लगी है। जिसे देखते हुए प्रतीत हो रहा है कि इस बार मई-जून में भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका है। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बादलों की आवाजाही के चलते सूरज के साथ लुका-छिपी का खेल देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलने के पूरे आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
अगले 5 दिन दिल्ली का मौसम
IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 14 मार्च तक बादलों की आवाजाही बरकरार रहने की संभावना है। लेकिन किसी भी दिन बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
गर्मी ने तोड़ा 50 सालों का रिकॉर्ड
रविवार को दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसे पिछले 50 सालों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।
