दिल्ली का मौसम (08 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर उमस और गर्मी से लोग बेहाल, पारा 42 डिग्री के करीब; जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 June 2026: दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी सता रही है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बन रही है। आज दिल्ली-NCR में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज का मौसम (08 June 2026): दिल्लीवासियों को एक बार फिर से तेज गर्मी सताने लगी है। दिन में कड़क धूप निकल रही है और तपिश का आलम सूरज ढलने के बावजूद महसूस हो रहा है। फिलहाल राजधानी में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। जिसके चलते तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। एक बार फिर से दिल्ली का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है।

Delhi Weather

दिल्ली में 8 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed