दिल्ली में आज का मौसम (07 May 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उलटफेर लगातार जारी है। कभी यहां बादल मेहरबान होते हैं, तो कभी धूप का दबदबा रहता है। बारिश के मौसम के चलते बीते कुछ दिनों से राजधानी में गर्मी और लू से राहत बनी हुई है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने वाली है। दिल्ली में मौसम साफ होने के साथ ही तेज धूप भी निकलेगी। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान में भी उछाल देखने को मिल सकता है। जिससे लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में बारिश का दौर कब तक जारी रहने वाला है।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली में 7 मई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चले की संभावना है। वहीं दिल्ली से सटे यूपी के शहरों जैसे नोएडा और गाजियाबाद में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। आज दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें - UP Weather Today: लखनऊ-गोरखपुर में सुबह से झमाझम, 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; मई में मानसून वाला मौसम!
दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिसकी रफ्तार 41 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इस दौरान राजधानी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिस भी हुई। दिन में धूप निकलने के कारण दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। वहीं शाम तक मौसम बदल गया, जिससे न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी दर्ज हुई।
अगले 7दिन दिल्ली का मौसम
- 8 मई: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, कोई अलर्ट नहीं।
- 9 मई: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, कोई अलर्ट नहीं।
- 10 मई: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, कोई अलर्ट नहीं।
- 11 मई: दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, कोई अलर्ट नहीं।
- 12 मई: दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, कोई अलर्ट नहीं।
- 13 मई: दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, कोई अलर्ट नहीं।
- 14 मई: दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, कोई अलर्ट नहीं।
