Delhi Weather: मानसून आया, लेकिन बारिश नहीं! उमस से बेहाल दिल्लीवासी, आज बरसेंगे बदरा; IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 July 2026: दिल्ली में मानसून आने के बावजूद बारिश का इंतजार जारी है। बारिश ने होने से लोग उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। IMD ने आज दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज का मौसम (07 July 2026): दिल्ली में मानसून का आगमन होने के बावजूद बारिश नदारद है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ रिज एरिया को छोड़कर कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मानसून आने के बावजूद दिल्लीवासियों का बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जिसकी वजह से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। हालांकि आज मौसम करवट बदल सकता है। IMD ने आज दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Weather

दिल्ली में आज बदल सकता है मौसम, तेज हवाओं और बारिश की संभावना (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में 7 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिनभर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे के बीच रह सकती है। बीच-बीच में हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। 2 जुलाई, 2024 के बाद यह इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। तब शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

End of Feed