Delhi Weather Today: दिल्ली से होने लगी सर्दी की विदाई या पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम; क्या फिर से होगी बारिश की एंट्री? पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Feb 2026: दिल्ली में दिन में धूप निकलने के कारण तापमान बढ़ने लगा है और दोपहर में गर्मी भी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह-शाम ठंडा का मौसम बना हुआ है। पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, क्या इसके प्रभाव से दिल्ली में बारिश की संभावना है, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज का मौसम (07 Feb 2026): दिल्ली में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा लेने लगा है। तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिन में मौसम साफ होने के कारण धूप भी तेज निकल रही है। जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का मौसम बरकरार है। सर्द हवाओं के कारण इस दौरान ठिठुरन भी महसूस हो रही है। दिल्ली में एक दिन पहले की तुलना में शुक्रवार की सुबह सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को सुबह का पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा:

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम


दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध कहीं-कहीं नजर आ सकती है। दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed