Delhi Weather Today: दिल्ली में आज होगी बारिश या धूप दिखाएगी तेवर? पढ़ें IMD का नया अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 May 2026: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की तेज गर्मी के बाद मौसम फिर से बदल गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2–3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में आज का मौसम (03 May 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिन तेज धूप के बाद एक बार फिर बारिश की एंट्री हो गई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजधानी के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली में तेज हवाओं संग बारिश चलने की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश के कारण इन दो दिनों में गर्मी से राहत रहेगी और तापमान में भी कमी आने के आसार हैं।

Delhi Weather Today- AI

दिल्ली में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज दोपहर आसमान में घने बादल छाने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने और बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 3 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 4 मई को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोपहर के समय हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अनुमान है। साथ ही शाम के समय भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। 5 मई को भी आंधी-बारिश की संभावना है। जिसके बाद बारिश का दौर रुक जाएगा।

End of Feed