दिल्ली का मौसम (01 July 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री का बड़ा अलर्ट! जल्द खत्म होगा गर्मी का टॉर्चर

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 July 2026: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में मानसून दिल्ली पहुंच सकता है।

दिल्ली में आज का मौसम (01 July 2026): दिल्ली-NCR के लोग पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद दिन में सूरज की तपिश महसूस हुई। हालांकि लोगों को जल्द ही गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी एक से दो दिनों में राजधानी में मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख तक दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच सकता है। जिससे दिल्ली में इस हफ्ते अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Delhi Weather

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! अगले 2-3 दिन में मानसून देगा दस्तक

दिल्ली में 1 जुलाई को कैसा रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। आज दिन या शाम के समय बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अचानक मौसम बदल सकता है। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed