दिल्ली का मौसम (11 June 2026) Delhi Weather Today: आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उमस से बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 June 2026: दिल्ली में बुधवार रात हुई बारिश के बाद अब आज यानी गुरुवार को भी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी है। हालांकि, उमस के कारण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today 11 जून 2026): राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। हालांकि, आज यानी गुरुवार जून की सुबह मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। सुबह से ही दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा है। सुबह साढ़े 8 बजे के करीब अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और अंधेरा छाने लगा। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

कल यानी बुधवार 10 जून को वास्तविक तापमान भले ही 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को महसूस होने वाला तापमान (फील्स-लाइक टेम्परेचर) दोपहर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार 11 जून के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उमस के कारण गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना कम है।

End of Feed