दिल्ली सावधान! थाने के सामने करोड़ों की ज्वेलरी लूट, फिल्मी अंदाज में भरा बैग लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश

दिल्ली के कूचा महाजनी में बाइक सवार बदमाश एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि लूटे गए ज्वेलरी के सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट का मामला सामने आया है। मंगलवार को वारदात जहांगीरपुरी थाना इलाके में थाने के सामने व्यस्त सड़क पर हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Delhi Jewellery Robbery

दिल्ली में थाने के सामने एक करोड़ की ज्वेलरी लूट

जानकारी के मुताबिक, कूचा महाजनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी चांदी का सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

End of Feed