Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब अन्य पांच आरोपियों को भी जमानत मिल गई है। सुनवाई के दौरान आज यानी बुधवार 9 सितंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों को दो-दो लाख रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दी।
दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में पांच आरोपियों को जमानत
दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय, नागेंद्र यादव, राज कुमार, पंकज वर्मा और अंकित श्रीवास्तव को इस कथित घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया था।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार 3 अगस्त को जमानत दी थी। उन्हें भी अदालत ने 2 लाख रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी थी। इस मामले में उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
बता दें कि यह मामला मई 2024 में सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर दर्ज किया गया था, इसमें दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के डेवलपमेंट और अपग्रेडेशन से संबंधित निविदा प्रक्रिया में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, निविदा शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था।
