दिल्ली में आत्मघाती हमलों का बड़ा अलर्ट, IED ब्लास्ट की धमकी; इंटेलिजेंस एक्टिव

सुरक्षा एजेंसियों को मध्य दिल्ली में आत्मघाती हमलों, वाहन आधारित संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) से धमाका करने, गोलीबारी और समन्वित हमलों के जरिए प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की संभावित कोशिशों के संबंध में चेतावनी मिली हैं।

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में संभावित आतंकवादी हमले को लेकर प्राप्त हुई खुफिया जानकारी के आधार पर ’हाई अलर्ट’ जारी किया गया है और दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही सशस्त्र कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, अवरोधक लगाए गए हैं और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।

Delhi Terror Alert

सांकेतिक फोटो-(Istock)

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को मध्य दिल्ली में आत्मघाती हमलों, वाहन आधारित संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाका करने, गोलीबारी और समन्वित हमलों के जरिए प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की संभावित कोशिशों के संबंध में चेतावनी मिली हैं। उन्होंने बताया कि शहर में महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, बाजारों, परिवहन केंद्रों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर विध्वंस रोधी जांच की जा रही है।

End of Feed