दिल्ली में डेंगू का अटैक, अप्रैल में आए 52 मामले; पांच साल में April माह में सर्वाधिक मरीज

दिल्ली में अप्रैल महीने डेंगू के 52 मामले आए हैं। एमसीडी ने बताया पिछले पांच वर्षों के दौरान अप्रैल महीने की अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है। शहर में इस वर्ष अप्रैल तक मलेरिया के 29 मामले सामने आए हैं,

दिल्ली : राजधानी में अप्रैल में डेंगू के 52 मामले आए हैं, जो पिछले पांच वर्षों के दौरान इसी अवधि का सर्वाधिक आंकड़ा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में डेंगू के 42 मामले आए थे जबकि 2024, 2023, 2022 में इसी महीने में क्रमश: 31, 24 और 12 मामले दर्ज किये गये थे और यह साल-दर साल वृद्धि को इंगित करता है। एमसीडी के मुताबिक, इस साल अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 107 मामले सामने आए हैं।

dengue cases in Delhi latest

दिल्ली डेंगू न्यूज (फोटो-Istock)

मलेरिया ने भी पकड़ा जोर

शहर में 2026 के पहले चार महीनों में मलेरिया के मामले भी सामने आए, जो हाल के वर्षों में शुरुआती मौसम में सीमित प्रसार के रुझान को इंगित करता है। नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, मानसून के दौरान मलेरिया के संभावित मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए वे तैयार हैं।

End of Feed