Hauz Khas News: गुरुग्राम के बाद दिल्ली में मनचलों ने की छेड़छाड़, बाइक से युवती को मारी टक्कर, 150 मीटर तक घिसटी

Hauz Khas News: दिल्ली के हौज खास में बाइक सवार मनचलों ने एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। युवती साकेत स्थित एक कार्यालय में काम करती है। शिकायत के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह स्कूटी से घर लौट रही थी।

Hauz Khas News : गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन केस के बाद दिल्ली के हौज खास में बाइक सवार मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। युवती का आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले उसका पीछा किया और अश्लील टिप्पणियां कीं। इसके बाद उसकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में युवती सड़क पर गिरकर करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटती चली गई। मामले में हौज खास थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

delhi hit and run

हौज खास में बाइक सवारों ने पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, युवती साकेत स्थित एक कार्यालय में काम करती है। शिकायत के मुताबिक, 11 सितंबर की रात करीब 12 बजे वह स्कूटी से घर लौट रही थी। पंचशील मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवक उसके करीब आए और कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। युवती का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। शिकायत में युवती ने बताया कि पीछा छुड़ाने के लिए उसने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन दोनों युवक उसके बराबर पहुंच गए और कथित तौर पर लगातार टिप्पणियां करते रहे। कुछ दूरी पर बाइक सवारों ने उसकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और युवती सड़क पर गिर गई।

End of Feed