Severe Heat Wave Updates: यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, चुरू में बिजली कटौती होने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बनाया
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप, हीटवेव का अलर्ट जारी
गुजरात में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान के साथ यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि गुजरात के कंडला में 46 डिग्री, अहमदाबाद में 45.9 गिर्री, गांधीनगर में 45.7 डिग्री और अमरेली में 44.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है।चंडीगढ़ में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते में शहर का तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।एमपी में हीटवेव
मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। बता दें कि भोपाल और इंदौर दोनों ही सीजन के सबसे गर्म शहर हैं।चुरू में बिजली कटौती होने पर लोगों ने विद्युत टीम को बंधक बनाया
राजस्थान के चुरू जिले में भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार को बंधक बना लिया। आरोप है कि बिजली कटौती की शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा। लिहाजा, उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबरहरियाणा में गर्मी के तेवर
हरियाणा में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। यहां तापमान बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें कि सिरसा में तापमान बढ़कर 47.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।दिल्ली में कब आएगा मानसून
दिल्ली में प्रचंड गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए लोग राहत की बारिश की राह देख रहे है। हाल ही मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून 2 जुलाई तक पहुंच सकता है।राजस्थान के 22 जिलों में लू का अलर्ट
राजस्थान में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। इसके अलावा 22 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जयपुर कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, जालोर, फतेहपुर सहित अन्य कई जिले शामिल हैं।Gurugram: गुरुग्राम में हीटवेव का रेड अलर्ट
गुरुग्राम में बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने आने वाले 4 से 5 दिनों में शहर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है। बता दें कि शहर का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री है।उत्तराखंड में फटे बादल, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड में फटे बादल, पढ़ें पूरी खबरआज देशभर कैसा रहेगा मौसन, कहां गर्मी, कहां बारिश, पढ़ें पूरी खबर
देशभर के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश हीटवेव से लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहां गर्मी, कहां बारिश, पढ़ें पूरी खबरबिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने गर्मी से दी राहत
बिहार के अलग अलग जगहों पर देखने को मिल रहा था। दिन का अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंच चुका था। कई जिलों में भीषण लू का भी प्रकोप जारी रहा, लेकिन बुधवार को तेज हवाओं और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।यूपी में हीटवेव का अलर्ट, उत्तराखंड में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण गर्मी का सितम जारी है। दोपहर के समय हीटवेव की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के मुताबिक आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मंगलवार को यूपी के झांसी जिले में सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।भीषण गर्मी से दिल्ली में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, 8,000 मेगावाट पर पहुंची
राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने के साथ बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली में अबतक की सर्वाधिक मांग है। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अपराह्न 3.42 बजे बिजली की अधिकतम मांग 8,000 मेगावाट पर पहुंच गयी। यह दिल्ली के इतिहास में अबतक की सर्वाधिक बिजली मांग है।बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पार, चिकित्सा व पेयजल कर्मियों की छुट्टियां रद्द
राजस्थान में गर्मी लगातार विकराल होती जा रही है जहां बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच राज्य में आला अधिकारियों सहित चिकित्सा व पेयजल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें मुख्यालय पर ही रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि आगामी पांच दिन राज्य के अनेक स्थानों पर लू से तीव्र लू जारी रहने की आशंका है तथा इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता।दिल्ली में 43.4 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है और यह 'येलो' अलर्ट जोन में रहा।दक्षिण के राज्यों में मानसून सक्रिय, कई तमिलनाडु-केरल में बारिश
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में हीटवेव चलने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में आज से लेकर 23 मई के बीच बादल बरसेंगे। वहीं, तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से लोगों को राहत मिली।इन प्रमुख राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, अब निजात के आसार नहीं
दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थित बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। इन राज्यों में 25 मई तक भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी रहेगा।देश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, गर्मी में जल रहा दिल्ली-NCR
देश में चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। गर्मी की भट्ठी में दिल्ली-एनसीआर जल रहा है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। IMD ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।उत्तर भारत में गर्मी का दंश झेल रहे लोग, जारी रहेगा भीषण लू का दौर
देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत के अधिकांश राज्य गर्मी से उबल रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण लू का दौर जारी रहेगा। वहीं, केरल और तमिलनाडु में अति भारी बारिश की संभावना है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
