Heat Wave Live Updates: दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट, यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट
यूपी में अगले 5 दिन तक हीटवेट का कहर
पूरे देश में गर्मी और हीटवेव का कहर बरस रहा है। यूपी के कई शहर भी इसके चपेट में हैं, जहां हीटवेव से लोगों का बुरा हाल है। विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक हीटवेव का कहर बरकरार रहने वाला है। जिसमें, लखनई, बाराबंकी और हरदोई सहित कई अन्य शहर शामिल हैं।दिल्ली में हीटवेव का कहर बरकरार, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में गर्मी का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विभाग ने दिल्ली में अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी और उसके बाद अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में कब आएगा मानसून
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। यहां भीषण गर्मी झेल रहे लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 6 जुलाई के बीच आने की संभावना है।हरियाणा में 42 पहुंचा तापमान
हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कई स्थानों पर भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून तक यहां बारिश आने की कोई संभावना नहीं है।बिहार में चढ़ा गर्मी का पारा
बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर और अरवल शामिल है।झारखंड में जारी हीटवेव का अलर्ट
झारखंड में मौसम विभाग ने 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर सकता है।गुजरात के भावनगर में तेज आंधी और बारिश
#WATCH गुजरात: भावनगर में तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। pic.twitter.com/lMf2UPgklX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2024
यूपी के 22 जिलों में जारी लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें आगरा, अलीगढ़, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कुशीनगर, मैनपुरी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और वाराणसी शामिल है। इन जिलों में 12-13 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी।दिल्ली में चार दिन के लिए लू का येलो अलर्ट
दिल्ली में सोमवार से चार दिन तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। आज दिल्ली में चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ सतही हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रहेगी।नरेला रहा सबसे गर्म इलाका
दिल्ली में रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार कल राजधानी में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 61 फीसदी तक अधिकतम आर्द्रता रही। रविवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया।मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव
13 जून तक लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 जून तक लू चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल समेत पूर्व यूपी के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू चलने के आसार हैं। ऐसे में धूप से बचने की सलाह दी गई है।यूपी का सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में नौतपा से शुरू हुआ गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां तापमान 45 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Delhi News: सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
इलाहाबाद HC की नोएडा पुलिस को फटकार, FIR से पहले युवक को हिरासत में लेने पर जताई नाराजगी, कहा 'शर्म आनी चाहिए आपको’
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
Noida News: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, NDRF-SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
© 2026 Times Horizon Private Limited
