Severe Heat Wave Updates: 30 जून तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून , राजस्थान में 5 से 8 जून तक आंधी-बारिश के आसार
ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश, उमस से मिली राहत
दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी से बुधवार रात को थोड़ी राहत मिली। ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली है।हिमाचल में मौसम ने ली करवट
हिमाचल के कई शहरों में बुधवार को बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही पारा गिरा और गर्मी से राहत मिली। हिमाचल में तेज बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।30 जून तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर
30 जून तक दिल्ली पहुंचेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबरहरियाणा के 10 जिलों में आंधी का अलर्ट
हरियाणा के 10 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 40km प्रति रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। साथ ही कही जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे।राजस्थान में फिर गर्मी का कहर, चूरू पहुंचा 45.3 डिग्री
राजस्थान में फिर गर्मी शुरू हो गई है। कई इलाकों में भीषण गर्मी से तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। वहीं ज्यादातर जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसमें चूरू का तापमान सबसे अधिक 45.3 डिग्री रहा, वहीं पिलानी में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।दिल्ली में आज लू का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार है। जिससे तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं। शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार जाने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है।मंगलवार को दिल्ली में सबसे गर्म रहा नरेला
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नरेला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा पूसा में 45.9 डिग्री, नजफगढ़ में 45.5 डिग्री, जाफरपुर में 45.4 डिग्री, पीतमपुरा में 44.8 डिग्री और आया नगर में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।राजस्थान में 5 से 8 जून तक आंधी-बारिश की आशंका
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिससे प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में 5 से 8 जून के दौरान गरज के साथ कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं भी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।एमपी के इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में 5 और 6 जून को कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 5 जून को जबलपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, मुरैना और भिंड में आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं। वहीं 6 जून को जबलपुर, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर में मौसम का असर दिख सकता है।मंगलवार को MP का सबसे गर्म शहर रहा पृथ्वीपुर
मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। मंगलवार को एमपी का सबसे गर्म शहर निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर रहा। वहीं ग्वालियर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश में अगले दो दिन के लिए कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
यात्रियों के लिए जहमत बना विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन! 5 हजार यात्री नहीं पहुंच पाए रेलवे स्टेशन, छूट गई ट्रेनें
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पटाखों के धमाके से दहला घर, एक की मौत और पांच घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
