Heat Wave Updates: यूपी में ललितपुर के रास्ते मॉनसून ने दी दस्तक, दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों का मौसम
आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा। फिलहाल मानसून के आने की अनुमानित तिथि 29 से 30 जून के बीच रखी गई है। हालांकि, मानसून इससे पहले भी दिल्ली में पहुंच सकता है, जो उसकी रफ्तार पर निर्भर करता है।राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव
भीषण गर्मी के बाद कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। राजस्थान में भी मॉनसून की एंट्री होने से कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है। वहीं यहां के कई इलाकों में अभी भी हीटवेव का कहर बरकरार है।पंजाब में हीटवेव का कहर
भीषण गर्मी के बाद जहां कई इलाकों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं कई पंजाब में अभी भी हीटवेव का कहर बरकरार है। विभाग ने इन राज्यों में अभी हीटवेव रहने की संभावना जताई है।यूपी में 1 जुलाई तक बारिश के आसार
यूपी में मॉनसून ने मारी एंट्री, 1 जुलाई तक बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हालयूपी में ललितपुर के रास्ते मॉनसून ने दी दस्तक
उत्तर प्रदेश में मॉनसून का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मंगलवार को ललितपुर के रास्ते यूपी में मॉनसून पहुंचा है। जिसके बाद अब अगले दो से तीन दिन तक पूरे यूपी में बारिश होगी। प्रदेश में देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से एक जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते मौसम का यलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी में 26 जून से 28 जून तक हल्की बारिश होगी, 29 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इस कारण तापमान में भी कमी होगी और तापमान 38-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि अभी दिल्ली में उमस भरी गर्मी के परेशान करते रहने की संभावना है। अब लू चलने की आशंका नहीं है।झारखंड में मानसून की धीमी प्रगति से जून में 67 प्रतिशत कम बारिश हुई
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी प्रगति के कारण जून में अब तक 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि प्रदेश के पांच जिलों में 80 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून ने निर्धारित समय से 11 दिन बाद 21 जून को राज्य में प्रवेश किया और मंगलवार तक केवल चार जिलों- पाकुड़, साहेबगंज, गुमला और चाईबासा - में ही पहुंच पाया। अधिकारी ने बताया कि एक जून से 25 जून की अवधि में राज्य में 46.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि के दौरान 139.9 मिमी वर्षा होती है।उत्तरी राज्यों में गर्मी का दौर अब भी जारी
भारत के उत्तरी राज्यों में गर्मी का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जम्मू के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने का अनुमान है। पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कल लू चलने के आसार हैं। मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड की 18 जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान का जैसलमेर 45.4 डिग्री तापमान के साथ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा।अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश के लेपराडा, सियांग और लोअर सियांग जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सिजी पुल के पास हुए भूस्खलन के कारण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लिकाबली-बसर-आलो-मेचुका और लिकाबली-बसर-दपोरिजो सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गये हैं। लोअर सियांग के उपायुक्त रुज्जुम रक्षप ने बताया कि सिजी पुल क्षेत्र के पास भारी भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने के लिए लगाई गई जेसीबी मशीन भी मलबे में दब गई। कार्यकारी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण जेसीबी मशीन मलबे में दब गयी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।VIDEO: स्पीति में नदी पार करते समय झूले की रस्सी टूटी, 2 घंटे तक हवा में फंसा रहा युवक, ऐसे हुआ रेस्क्यू
गुरुग्राम का मुद्दा है गंभीर...मैदान में प्रतियोगिता होगी या बीच में रोड़ा बनकर खड़ा रहेगा CM का हेलीकॉप्टर? खेल विभाग सफाई देने में लगा
दिल्ली में अचानक क्यों शुरू हो गई होटलों की चेकिंग! PG, हॉस्टल सब खंगाल रही पुलिस, किसकी है तलाश?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सुपरटेक के अटके फ्लैट कब होंगे तैयार? NCLAT ने मांगी हर प्रोजेक्ट की डेडलाइन
Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, चीफ वार्डन को हटाने की मांग, पुलिस का लाठीचार्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
