LIVE

Severe Heat Wave Highlights: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, सिरसा रहा देश का सबसे गर्म स्थान

Severe Heat Wave Highlights: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट, सिरसा रहा देश का सबसे गर्म स्थान
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Highlights: दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है, देश में मंगलवार को सबसे गर्म स्थान हरियाणा का सिरसा रहा। यहां का पारा 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :
May 22, 2024 | 04:41 PM IST

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आईएडी ने बताया कि दिल्ली में 31 मई तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान 27 मई और 31 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।
May 22, 2024 | 03:09 PM IST

दिल्ली को मिलेगी थोड़ी लू से राहत, 24 मई से फिर बरसेगी आग

दिल्ली में मंगलवार से पुरुवा हवा चलने से लोगों को लू से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन, मौसम का हाल बदलता रहता है। आईएमडी (IMD) 24 से 26 मई तक तीन दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है।
May 22, 2024 | 01:49 PM IST

बदला यूपी का मौसम, कहीं चलेंगी गर्म हवाएं, कहीं गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। कहीं पर गर्म और धूल भरी हवाएं चलेंगी। कहीं सिर्फ ठंडी हवा चलेगी तो कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
May 22, 2024 | 12:43 PM IST

आज नोए़डा में कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 34.11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौमस विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम ताममान 37.37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
May 22, 2024 | 11:28 AM IST

दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, Red Alert जारी

दिल्ली में गर्मी और लू से राहत नहीं मिल रही है। विभाग ने मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
May 22, 2024 | 09:55 AM IST

बिहार में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार के 19 जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में आंधी और बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
May 22, 2024 | 08:41 AM IST

राजस्थान में भीषण लू की चेतावनी के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर,

राजस्थान में भीषण लू की चेतावनी जारी होने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर, पढ़े पूरी अपडेट
May 22, 2024 | 07:21 AM IST

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट
May 22, 2024 | 06:16 AM IST

दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
May 22, 2024 | 06:16 AM IST

सिरसा रहा देश का सबसे गर्म स्थान

देश में मंगलावर को सबसे गर्म स्थान हरियाणा का सिरसा रहा। यहां का पारा 47.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 45.5, महेंद्रगढ़ में 46.3, रोहतक में 44.9 और झज्जर में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
May 22, 2024 | 06:15 AM IST

गर्मी के कारण बिजली की मांग उच्चतम स्तर पर

दिल्ली में पिछले दिनों की तुलना में पारा कुछ लुढ़का है। मंगलावर को यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की मांग भी बढञ गई है। मंगलवार को यहां बिजली की मांग 7717 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
May 22, 2024 | 06:15 AM IST

उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री पार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कहीं पर भीषण गर्मी रही, तो कहीं पर तापमान में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान कई जगहों पर धूल भरी तेज हवाएं भी चली। मंगलवार को यूपी का सबसे गर्म स्थान आगरा ताज रहा, जहां का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 46.3, उरई का 45.3 और बुलंदशहर का 42 डिग्री दर्ज किया गया।
May 22, 2024 | 06:14 AM IST

झुंझुनू रहा राजस्थान का सबसे गर्म स्थान

राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यहां मंगलवार को सबसे गर्म स्थान झुंझुनू रहा। जिसका अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक प्रदेश में अगले 72 घंटों में अधिकमत तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी का अनुमान है। अगले दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में लू चलने और तीव्र लू चलने का अनुमान है।