Severe Heat Wave Live Updates: चुरू रहा देश का सबसे गर्म शहर, दिल्ली में 50 डिग्री के पास पारा
दिल्ली में 50 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, आखिर NCR को कब मिलेगी राहत?
दिल्ली के कुछ हिस्सों में पारा करीब 50 डिग्री के पार तक पहुंच गया है। लोग तापमान के टॉर्जर को झेलने को मजबूर हैं। इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और यूपी में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।बेगुसराय में गर्मी से 14 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती
बिहार के बेगुसराय में भीषण गर्मी के बीच अचानक से क दर्जन से ज्यादा छात्रा बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें स्कूल से इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इन छात्राओं का इलाज किया जा रहा है।राजस्थान में चूरू ने फलौदी को पीछे छोड़ा, पारा पहुंचा 50.5°C, जारी रेड अलर्ट
राजस्थान में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को चूरू में पारा 50.5 डिग्री पर पहुंच गया। चूरू में इतनी भयानक गर्मी साल 2019 में पड़ी थी। तब यहां का तापमान 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था।गर्मी से उबल रही दिल्ली! IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
गर्मी से उबल रही दिल्ली! IMD ने बताया कब मिलेगी राहतलखनऊ भीषण गर्मी, 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमराई
लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच ही लोगों को बिजली की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। कई जगहों पर दिनभर बिजली गुल रही। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल रहे।दिल्ली में इस दिन आएगा मॉनसून
दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोग बस मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। यहां मॉनसून कब तक आएगा, आइए जानते हैं।मिजोरम में बारिश और भूस्खलनों के चलते भारी तबाही
मिजोरम में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हुए हैं, जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 14 की मृत्यु पत्थर की खदान धंसने से हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद से कई अन्य लोग लापता हैं। राज्य की राजधानी का अधिकतर हिस्सा कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा और शहर को प्राकृतिक आपदा का खामियाजा भुगतना पड़ा। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक भीषण भूस्खलन के कारण आइजोल जिले में पत्थर की खदान धंसने से दो नाबालिगों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए।।यूपी में कब मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में गुरुवार से पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे पछुआ हवा का असर कम होगा। साथ ही बादलों की आवाजाही भी शुरू होगी। इसके अलावा गोरखपुर,बस्ती, देवीपाटन आदि मंडलों के आसपास बारिश होने की भी संभावना है। यूपी में एक जून से लू से मुक्ति मिलने के आसार हैं।चुरू रहा देश का सबसे गर्म शहर
राजस्थान में आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस को दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान भी 48-49 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। गंगानगर में 49.4 डिग्री, झुंझुनू में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री और जैसलमेर में 48 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।दिल्ली में 50 डिग्री छूने के करीब तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के तीन केंद्रों पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री, नरेला में भी 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी कम से कम दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।गर्मी से झुलसता जयपुर, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा
यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 48 डिग्री पार तापमान
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की मार से कराह रहा है। मंगलवार को यहां चार जिलों का तापमान 48 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जिसका तापमान 49 डिग्री पहुंच गया। वहीं आगरा में 48.6 डिग्री, हमीरपुर में 48.2 डिग्री और प्रयागराज में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।दो दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप
भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में बढ़ते तापमान के साथ ही लू की स्थिति देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, 'शैतान बन गया NRI पति'
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
काशी से वडनगर तक गूंजा ‘सेवा’ का संकल्प, 500 बाइकर्स के साथ यात्रा का समापन; क्या बोले CM भूपेंद्र पटेल
कुलगाम में 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
थाईलैंड की युवती से शादी, फिर लिए 60 लाख लिए; अब धर्म बदलने का दबाव बना रहा कानपुर का इरफान
© 2026 Times Horizon Private Limited
