LIVE

Severe Heat Wave Updates: तेज गर्मी के कारण यूरिन इन्फेक्शन और गुर्दे की पथरी के मामलों में वृद्धि,दूसरे दिन सबसे गर्म स्थान रहा फलोदी

शहरों में हीटवेव अलर्ट
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान में लू-हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई, महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए धारा 144 लागू, उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी। बढ़ती गर्मी और लू के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, यूपी, दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी बंगाल की ओर चक्रवात रेमल तेजी से बढ़ रहा है। यूपी के 28 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मध्य प्रदेश के 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। राजस्थान का फलोगी में तापमान 50 डिग्री के पार होने से ये दुनिया का सबसे गर्म शहर बन गया है। इस बीच आपको बताएं विभिन्न शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-
May 27, 2024 | 05:15 PM IST

तेज गर्मी के कारण यूरिन इन्फेक्शन और गुर्दे की पथरी के मामलों में वृद्धि

डॉक्टरों ने सोमवार को बताया कि प्रचंड गर्मी से लोगों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और गुर्दे की पथरी के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। यूरिनरी ट्रैक्ट पथरी में खनिज और एसिड लवण के छोटे कठोर जमाव होते हैं जो पेशाब के गाढ़ा होने पर बनते हैं।
May 27, 2024 | 03:55 PM IST

चक्रवात रेमल: त्रिपुरा के दो जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए 'चक्रवात रेमल' के संभावित प्रभाव को देखते हुए त्रिपुरा के दो जिलों सिपाहीजला और गुमती में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
May 27, 2024 | 03:03 PM IST

जयपुर में तेज गर्मी से राहत के लिए रामबाग चौराहे पर लगा ग्रीन शेड

जयपुर में तेज गर्मी और धूप से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम (ग्रेटर) ने रामबाग चौराहे पर ग्रीन शेड लगाया है। इससे लाल बत्ती पर रुकने वाले लोगों को तेज धूप से राहत मिल रही है तथा यातायात पुलिस के जवानों को भी इस व्यवस्था से काफी राहत मिली है।
May 27, 2024 | 03:02 PM IST

दूसरे दिन सबसे गर्म स्थान रहा फलोदी

राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा और राज्य के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में फलोदी 49.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे दिन सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, बीकानेर में 48.6 डिग्री, जैसलमेर में 48.5 डिग्री, गंगानगर में 47.8 डिग्री, चूरू में 47.6 डिग्री, पिलानी में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.1 डिग्री, जोधपुर में 46.4 डिग्री, राजधानी जयपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से राहत के लिए जयपुर में जगह-जगह स्मोक गन से पानी की फुहार छोड़ी गई। इस दौरान पुलिस कर्मी भी पानी की फुहार के नीचे खड़े नजर आए।
May 27, 2024 | 02:45 PM IST

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान रविवार रात दे सकता है दस्तक

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है।बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
May 27, 2024 | 01:43 PM IST

राजस्थान में लू-हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है जहां रविवार को लू-हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बीच चिकित्सा विभाग ने भीषण गर्मी के प्रबंधन के लिए चिकित्सा संस्थान वार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
May 27, 2024 | 01:09 PM IST

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अगले चार दिनों में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 मई से 30 मई तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी पड़ने के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है।
May 27, 2024 | 01:06 PM IST

शिमला में दर्ज किया गया मौसम का सबसे गर्म दिन

हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर रविवार को भीषण गर्मी पड़ी और राज्य की राजधानी शिमला में 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम कार्यालय के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि शिमला में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, शिमला में 27 मई 2010 को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 20 मई को शिमला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
May 27, 2024 | 11:58 AM IST

महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए धारा 144 लागू

देश के बड़े हिस्से में रविवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला और 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में लू की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी। चिलचिलाती गर्मी के कारण महाराष्ट्र के अकोला में प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाते हुए धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी।
May 27, 2024 | 10:16 AM IST

पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के दीघा, काकद्वीप, जयनगर जैसे इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। जिसकी वजह चक्रवाती तूफान रेमल है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तूफान के साथ मध्यम या भारी बारिश होने के आसार हैं।
May 27, 2024 | 09:21 AM IST

पश्चिम बंगाल में रेमल चक्रवाती तूफान का प्रकोप

पश्चिम बंगाल में रविवार देर रात चक्रवाती तूफान रेमल का लैंडफाल हो चुका है। यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल के तटों के साथ ही बांग्लादेश से भी टकराया। यह तूफान 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आया। इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से भारी बारिश हुई, जिस कारण खेतों में पानी भर गया।
May 27, 2024 | 08:07 AM IST

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

आज उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेशभर में तेड सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
May 27, 2024 | 06:39 AM IST

यूपी में कब खत्म होगा बारिश का इंतजार

गर्मी से बेहाल यूपी के लोग बस बारिश के इंतजार में है। कब बारिश होगी, कब उन्हें इस तपती-जलती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, यूपी में मानसून 18 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। जून में सितंबर तक यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
May 27, 2024 | 06:05 AM IST

पश्चिमी बंगाल में भारी बारिश और तेज हवाएं

May 27, 2024 | 06:04 AM IST

Delhi Heatwave: दिल्ली में लू का रेड अलर्ट

दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है। दिल्ली के लोग भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहें है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को कम से कम घर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
May 27, 2024 | 06:04 AM IST

MP Heatwave: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी लू का सिलसिला जारी है। यहां भीषण गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। एमपी के राजगढ़, शाजापुर, निवाड़ी, गुना, सागर, छतरपुर, सीहोर, ग्वालियर, टीकमगढ़, भोपाल, दमोह, खंडवा, खरगोन और शिवपुरी में लू का अलर्ट जारी है।
May 27, 2024 | 06:04 AM IST

हरियाणा में चढते पारे से परेशान लोग

हरियाणा में बढ़ते तापमान से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। भीषण गर्मी से लोग बदहाल हो गए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं रोहतक और हिसार में क्रमशः 46.7 और 46 डिग्री अधिकतम तापमान बना हुआ है।
May 27, 2024 | 06:04 AM IST

यूपी में हीटवेव

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ सहित 28 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।