Severe Heat Wave Updates: 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, राजस्थान में पारा 49 डिग्री, चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर
7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट, जानें कहां कितना तापमान
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा 40 से 49 डिग्री के बीच पहुंच गया है। लू के थपेड़ों के बीच दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अगले 5 दिन हीटवेव का असर रहेगा। इन सभी राज्यों में लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
चक्रवात रेमल का बिहार में भी असर, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढे़ें पूरी खबरबिहार में अगले 2 दिन में बारिश का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भीषण गर्मी है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की संभावना व्यक्त की है।भीषण गर्मी में दिल्ली में मतदान शुरू
दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव 2024 छठे चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के बीच लोग अपने करीबी मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी देने के लिए पहुंचे मतदाता उत्साहित हैं।दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज लोकसभा चुनाव छठे चरण के मतदान होने हैं। गुरुवार को आए मौसम में बदलाव के बाद मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट वापस लेकर 25 मई यानी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।गर्मी से राजस्थान में 13 लोगों की मौत
राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ लू की स्थिति भी बनी हुई है। भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान का बूरा हाल हो गया है। यहां गर्मी के चलते करीब 13 लोगों की मौत हो गई है।यूपी में लू के साथ रात में भी गर्मी का अलर्ट जारी
दिन से तापमान के साथ यूपी में राते भी गर्म होने लगी है। मौसम विभाग ने यूपी में लू के अलर्ट के साथ गर्म रातों का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बताया कि यूपी में अब, यूपी के विभिन्न शहरों में रात में भी भीषण गर्म का प्रकोप जारी रहेगा।जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कई हिस्सों में भारी बारिश
#WATCH जम्मू-कश्मीर: राजौरी के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/XrAYuYVPm7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2024
मध्य प्रदेश में जारी गर्मी का कहर
उत्तर भारत के अन्य राज्यों के जैसे ही मध्य प्रदेश में भी गर्मी का कहर बरस रहा है। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं। इतना ही नहीं निवाड़ी, गुना और अशोकनगर में गर्मी का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
