Heat Wave Updates: तय समय से दो दिन पहले मुंबई पहुंचा मानसून, दिल्ली में फिर बढ़ेगा पारा; यूपी में जारी लू का अलर्ट
मुंबई में दो दिन पहले पहुंचा मानसून
इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून मुंबई पहुंच चुका है। आईएमडी ने रविवार को बताया कि आज (नौ जून) मानसून दो दिन पहले ही मुंबई पहुंच चुका है।एमपी के 38 जिलों में बारिश और औले का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में उन्हें मॉनसून का इंतजार है। विभाग के अनुसार आज रविवार को एमपी के करीब 38 जिलों में बिजली, बादल और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां एक हफ्ते के अंदर मॉनसून दस्तक दे सकती है।बिहार में लू का कहर बरकरार, बक्सर का हाल बेहाल
भीषण गर्मी और उमस भरी हवा से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिहार में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा। पटना समेत कई जगहों पर लू के कहर से लोग परेशान रहे। वहीं वक्सर का तापमान 45.3°C तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार
आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने बना रहेगा। आज जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 जून को भी प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बरकरार है।झारखंड में 12 जून तक लू की संभावना
झारखंड में अधिकतर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। वहीं रांची सहित कई जिलों में 12 जून तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची में तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।यूपी के इन जिलों में जारी लू का अलर्ट
यूपी के झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संतरविदास नगर में भीषण उष्णलू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान में बारिश
राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से कई दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।दिल्ली में फिर बरसेगी आग
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में आज हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। 10 से 13 जून तक फिर एक बार भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।यूपी में हीटवेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कानपुर, फिरोजाबाद, इटावा सहित अधिकतर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।मुंबई में बारिश
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई शहर में हल्की बारिश हुई। वीडियो बांद्रा वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से है। pic.twitter.com/jQrjooL0Aa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2024
गर्मी में झुलसा बिहार
बिहार की राजधानी पटना में लोगों को लू में झुलसता देखा रहा जा रहा है। यहां का तापमान 43 डिग्री बना हुआ है। पटना के साथ गोपालगंज, नालंदा, जीरादेई, मुंगेर और जमुई में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।पंजाब के 50 वार्डों में स्थानीय निकाय चुनाव रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 6 हफ्ते में दोबारा चुनाव का दिया आदेश
फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला
बाथरूम में थी 21 की साल की गर्भवती गुलफसा जब सीमापुरी में ढह गई इमारत, मलबे के नीचे से फोन मिलाकर मांगा पानी
दिल्ली बस गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल
Delhi News: सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
