Delhi : आस्था भी, स्वच्छता भी… दिल्ली में 81 कृत्रिम तालाब तैयार, CM ने कहा-यमुना में न करें मूर्ति विसर्जन

दिल्ली सरकार ने धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 110 संग्रह केंद्र और गणेश विसर्जन के लिए 81 कृत्रिम तालाब तैयार किए हैं। सरकार ने खंडित मूर्तियां व पूजा सामग्री निर्धारित केंद्रों पर जमा करने और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करने की अपील की है।

दिल्ली : दिल्ली में धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पुरानी एवं खंडित धार्मिक मूर्तियों और पूजा सामग्री के निस्तारण के लिए 110 चिन्हित स्थानों पर विशेष 'संग्रह केंद्र' स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली में कुल 81 कृत्रिम विसर्जन तालाबों की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आस्था से जुड़ी धार्मिक परंपराएं पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाए। साथ ही दिल्ली की स्वच्छता और पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Delhi Artificial Ponds

दिल्ली में मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार

खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक विकल्प

अक्सर पुरानी या खंडित मूर्तियों और पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री को लोग धार्मिक भावनाओं के कारण पेड़ों के नीचे, पार्कों, सड़क किनारे या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रख देते हैं। इससे एक ओर धार्मिक आस्था जुड़ी होती है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी चुनौती भी सामने आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा 110 स्थानों की सूची तैयार की गई है, जहां विशेष ‘संग्रह केंद्र’ स्थापित किए जा रहे है। मंदिरों सहित विभिन्न उपयुक्त स्थानों पर उपलब्ध इन पात्रों में श्रद्धालु पुरानी, खंडित या धार्मिक सामग्री को सम्मानपूर्वक जमा कर सकेंगे।

End of Feed