NEET परीक्षार्थियों को दिल्ली सरकार का तोहफा, DTC बसों में मुफ्त सफर और अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों पर 'कूलिंग जोन'

NEET Exam 2026: दिल्ली सरकार ने नीट (NEET UG Exam) परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिन छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

NEET Exam 2026: मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET UG Exam) देने जा रहे छात्रों और उनके परिवारों के लिए दिल्ली सरकार ने एक बेहद सराहनीय और राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ने ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि भीषण गर्मी के इस मौसम में किसी भी परिवार को सफर करने या परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।

neet exam 2026

नीट परीक्षार्थियों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला (फाइल फोटो)

सरकार की इस अनूठी पहल के तहत, नीट परीक्षा के दिन सभी छात्र दिल्ली परिवहन निगम यानी की DTC की बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर (free DTC bus travel for neet candidates) कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को बस में कंडक्टर को केवल अपना वैलिड नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो और वे बिना किसी मानसिक तनाव के समय पर अपने सेंटर तक बिना किसी समस्या के पहुंच सकें।

End of Feed