दिल्ली को मिलेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, 5 पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन भी होंगे शुरू

Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार मंगलवार को 150 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी और पांच सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन समर्पित करेगी। नई बसों के शामिल होने से दिल्ली का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5,238 हो जाएगा।

Delhi Electric Buses: दिल्ली की जनता को आज 150 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। इसके साथ ही पांच सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किए जाएंगे। इनमें एक स्टेशन आनंद विहार स्थित स्वामी विवेकानंद ISBT और चार स्टेशन दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के डिपो में बनाए गए हैं। सरकार की ओर से 13 अक्टूबर को घोषित इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन की क्षमता बढ़ाने के साथ शहर में स्वच्छ और टिकाऊ आवागमन को बढ़ावा देना है।

electric bus

दिल्ली को मिली 150 नई इलेक्ट्रिक बसों और 5 चार्जिंग स्टेशनों की सौगात (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5,238 होगी

दिल्ली सरकार की इस पहल से राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 5,238 हो जाएगी। फिलहाल दिल्ली के पास लगभग 6,988 बसों का बेड़ा है, जिसमें 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं। सरकार की योजना वित्त वर्ष 2028-29 तक कुल बसों की संख्या बढ़ाकर करीब 14,000 करने की है।

End of Feed