Delhi News: दिल्ली में फायर सर्विस का हुआ विस्तार, 20 फायर बाइक और 26 क्यूआरवी को मिली हरी झंडी

Delhi News: दिल्ली में आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव कार्य को और तेज करने के लिए फायर सर्विस को नए संसाधनों से लैस किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स (QRV) को रवाना किया।

Delhi News: दिल्ली में आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक और 26 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल्स (QRV) शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मालवीय नगर में गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया और नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गीतांजलि फायर स्टेशन के शुरू होने के साथ दिल्ली में सक्रिय फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 120 करने का लक्ष्य रखा है। गीतांजलि स्टेशन पर 16 अग्निशमन कर्मियों के साथ एक छोटा फायर टेंडर, एक क्यूआरवी और जरूरी अग्निशमन एवं बचाव उपकरण उपलब्ध रहेंगे।

Delhi Fire Serive

करी गलियों से भीड़भाड़ वाले बाजारों तक अब तेज होगी फायर सर्विस

संकरी गलियों में पहुंचेंगी फायर बाइक

घनी आबादी, संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में बड़े फायर टेंडर को पहुंचने में लगने वाले समय को कम करने के लिए 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरबाइक तैनात की गई हैं। इन पर फायर फाइटिंग के लिए विशेष उपकरण लगाए गए हैं। प्रशिक्षित कर्मी इन मोटरबाइकों से तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर शुरुआती स्तर पर आग बुझाने और बचाव का काम शुरू कर सकेंगे।

End of Feed