Delhi: दिल्ली में इलाज और पानी दोनों पर सवाल, पीने लायक नहीं 55% ग्राउंड वाटर; रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली में PAC और CAG रिपोर्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अस्पतालों में स्टाफ की कमी से इलाज प्रभावित है। 55% भूजल पीने लायक नहीं पाया गया। रिपोर्ट में सरकार से तुरंत सुधार की मांग की गई।

Delhi News: दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। पब्लिक अकाउंट समिति (PAC) और भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India (CAG) की हालिया रिपोर्टों ने सिस्टम की कई खामियों को उजागर किया है, जिससे आम लोगों की सेहत पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Tap Water

सांकेतिक फोटो (istock)

अस्पतालों में 21% स्टाफ की कमी

PAC की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अस्पतालों में करीब 21% स्टाफ की कमी है। डॉक्टरों पर इतना दबाव है कि लोकनायक हॉस्पिटल में एक डॉक्टर रोजाना औसतन 87 मरीज देख रहा है, जिससे हर मरीज को पांच मिनट से भी कम समय मिल पाता है। इससे इलाज की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है।

End of Feed