दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली! अप्रैल से बढ़ सकते हैं रेट

दिल्ली में अप्रैल माह से बिजली का रेट बढ़ सकता है क्योंकि सरकार डिस्कॉम कंपनियों के 38,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया चुकाने की तैयारी कर रही है। इन पैसों को बिजली बिल में सरचार्ज के रूप में वसूला जाएगा। हालांकि सरकार सब्सिडी देकर आम लोगों पर बोझ कम करने की योजना बना रही है।

Delhi Electricity Rate: दिल्लीवालों के लिए अगले महीने की शुरुआत बिजली बिल के झटके के साथ हो सकती है। दरअसल अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह ये है कि सरकार बिजली कंपनियों (डिस्कॉम) के बकाए का भुगतान करने की तैयारी कर रही है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि डिस्कॉम पर कुल 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से चुकाया जाएगा।

Electricity Bill

सांकेतिक फोटो

दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेरटी कमीशन (DERC) के डाटा के मुताबिक, दिल्ली में कुल रेगुलेटरी एसेट्स 38,552 करोड़ रुपये तक पहुंच चुके हैं। इसमें बीआरपीएल (BRPL) पर 19,174 करोड़ रुपये, बीवाईपीएल (BWPL) पर 12,333 करोड़ रुपये और टीपीडीडीएल (TPDDL) पर 7,046 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है। यह पैसा उन खर्चों का है, जो कंपनियों ने पिछले कई सालों में बिजली सप्लाई के लिए किए थे, जिसका भुगतान उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया।

End of Feed