रोहतक से दिल्ली तक 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर लाया गया हार्ट, इमरजेंसी ट्रांसप्लांट के लिए घंटे भर में तय हुआ 95 किमी का रास्ता

हरियाणा के रोहतक PGIMS से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग तक 95 किलोमीटर का सफर महज 63 मिनट में तय कर डोनेटेड हार्ट पहुंचाया गया। दिल्ली और हरियाणा पुलिस के ग्रीन कॉरिडोर से मरीज को नया जीवन मिला।

Delhi Rohtak Green Corridor News: चिकित्सा जगत की मुस्तैदी और हरियाणा और दिल्ली पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल की बदौलत एक बार फिर समय रहते मानव जीवन बचाने की मिसाल कायम हुई है। रोहतक (हरियाणा) से दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल तक 95 किलोमीटर की दूरी महज 63 मिनट में तय कर एक डोनेटेड हार्ट पहुंचाया गया। इस आपातकालीन अंग प्रत्यारोपण के लिए दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक अंतर-राज्यीय 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया, जिससे एम्बुलेंस बिना किसी ट्रैफिक बाधा के रिकॉर्ड समय में अस्पताल पहुंच सकी।

Donor Heart Transported Rohtak to Delhi

एंबुलेंस ने किया 63 मिनट में 95 KM का सफर (सांकेतिक चित्र)

सुबह अलर्ट से रात के ट्रांसप्लांट तक: मिनट-दर-मिनट का घटनाक्रम

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के नेटवर्क और अस्पताल की मेडिकल टीमों की तत्परता से यह पूरा ऑपरेशन हुआ:

End of Feed