Delhi-Dehradun Expressway जल्द खुलने वाला है, जानिए कहां-कहां से मिलेगा एंट्री का मौका

Delhi-Dehradun Expressway: देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे के खुलने की तारीख नजदीक आ रही है। हालांकि, अभी इसके 32 किमी के पहले चरण को खोलने को लेकर ही चर्चा हो रही है, जो अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे तक बना है। जानिए सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट

Delhi-Dehradun Expressway: देश की राजधानी दिल्ली को पहाड़ों की रानी मसूरी (Queen of The Hills - Mussoorie) से जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बनकर खुल जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा और देहरादून से मसूरी सिर्फ 1 घंटे में पहुंच जाएंगे। यानी दिल्ली से मसूरी की वादियों में पहुंचने में आपको सिर्फ साढ़े तीन घंटे ही लगेंगे। अब इसी एक्सप्रेसवे के खुलने को लेकर अपडेट है। चलिए आज उस अपडेट के बारे में भी जानते हैं और पता लगाते हैं कि वे कौन-कौन से प्वाइंट हैं, जहां से आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में एंट्री कर सकते हैं -

Delhi-Deharadun expressway entry points.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स

नवंबर में पहली बार भरेंगे फर्राटा

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक बनाया जा रहा है। इसका पहला चरण अक्षरधाम मंदिर से ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे (EPE) तक बनाया जा रहा है। इस पहले चरण का काम पूरा होने को है और इसी साल नंवबर से आप इस एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर पाएंगे।

यहां ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

Delhi-Dehradun Expressway के पहले चरण के खुल जाने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाके जाम से मुक्त हो जाएंगे। 32 किमी के इस चरण पर ट्रैफिक शुरू हो जाने से दिल्ली में गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क और सोनिया विहार के साथ ही यूपी में विजय विहार, कासिम विहार और मंडोला में जाम के झाम से मुक्ति मिले जाएगी। बता दें कि इस 32 किमी के पहले चरण में 19 किमी रोड एलिवेटेड है। जो गाड़ियां सीधे जाएंगी वह एक्सेस कंट्रोल्ड एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल करेगा।

आसपास के इलाकों में जाने वाले लोग यानी लोकल ट्रैफिक के लिए Delhi-Dehradun Expressway के दोनों तरफ 6 लेन की सर्विल लेन बनाई गई है। सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही मौजूदा दौर से आसान हो जाएगी, क्योंकि NHAI इसे पूरे स्ट्रैच में सड़क को और बेहतर बना रही है। एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड के अलग होने से स्थानीय निवासियों को भी आवाजाही में आसानी होगी।

End of Feed