पहली बारिश में ऐसी हुई Delhi Dehradun Expressway की हालत, ये हाईवे तो कहीं और ही पहुंचा देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। अब मात्र दो महीने बाद ही इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। हाईवे की खराब स्थिति पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार लोगों को कई वर्षों से था। इस साल आखिरकार दिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल भी दिया गया। मैंने स्वयं भी Delhi Dehradun Expressway पर सफर किया है और 210 किमी की यह दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी हो जाती है। यह एक्सप्रेसवे लोगों के लिए बड़ी राहत है और उन्हें रफ्तार देती है। लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

Delhi Dehradun Expressway Potholes

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो

देश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (INC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। हालांकि, Times now navbharat में हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। इस वीडियो के साथ कांग्रेस के X हैंडल पर पोस्ट भी लिखी गई है, जिसमें कहा गया है कि 'नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है। ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हों या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है। कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।'

End of Feed