Fact Check: क्या Delhi Dehradun Expressway पर हुआ लैंडस्लाइड, आखिर किस सेक्शन को लेकर किया जा रहा दावा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए गड्ढे तो भर दिए गए हैं, लेकिन अब लैंडस्लाइड का दावा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। आखिर इस वायरल दावे की सच्चाई क्या है? NHAI ने हर प्रश्न का दिया जवाब।

Delhi Dehradun Expressway को लेकर इन दिनों कई खबरें आ रही हैं। 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सड़क परियोजना का उद्घाटन किया था। लेकिन हाल ही में मुजफ्फरनगर जिले में शामली के पास एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे देखे गए। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद NHAI ने आनन-फानन में गड्ढे भर दिए। इसके बाद प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे की खामियों को लेकर कई दावे किए गए, लेकिन ज्यादातर दावे फर्जी ही साबित हुए। इसी तरह एक दावा यह भी किया गया कि Delhi-Dehradun Economic Corridor के गणेशपुर-देहरादून सेक्शन पर लैंडस्लाइड हो गया है। चलिए जानते हैं इस दावे की सच्चाई -

Delhi Dehradun expressway landslide

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड का वीडियो वायरल

क्या वायरल दावा सही है?

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के गणेशपुर-देहरादून सेक्शन पर भूस्खलन का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में जो तस्वीर दिखाई जा रही है वह इसी एक्सप्रेसवे के गणेशपुर देहरादून सेक्शन की ही है। यानी जिस जगह को लेकर दावा किया जा रहा है, वह बिल्कुल सही है। तस्वीर में मलबा गिरा हुआ दिख रहा है, जो बिल्कुल सही है। ऐसे में एक्सप्रेसवे को लेकर कई लोग प्रश्न उठा रहे हैं।

End of Feed