दिल्ली में सिर्फ 15 लाख में होगा अपना घर! DDA की नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च, जानें कहां बने हैं फ्लैट्स

अगर आपने भी देश की राजधानी दिल्ली में अपने घर का सपना देखा है तो अब उस सपने के सच होने का समय आ गया है। DDA ने आपके लिए आवास निवेश योजना 2026 लॉन्च कर दी है। इस योजना के तहत नरेला में 2,516 LIG फ्लैटों पर 25 फीसदी छूट भी दी जा रही है।

राजधानी दिल्ली में बसने का सपना बहुत से लोगों का होता है, लेकिन राजधानी में अपना घर होना किस्मत की बात है। अगर आपका भी सपना दिल्ली में अपने घर का है तो समझ लीजिए आपकी किस्मत खुल गई है। क्योंकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने खासतौर पर आपके लिए नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है। DDA की इस हाउसिंग आवास निवेश योजना 2026 के तहत नरेला में कम कीमत पर फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। इस योजना की खास बात यह है कि 25 फीसद छूट के बाद कुछ फ्लैटों की कीमत लगभग 15 लाख रुपये तक हो सकती है। ऐसे में अगर आप कम बजट में दिल्ली में घर तलाश रहे हैं तो यह योजना आपकी लिए खास हो सकती है।

DDA Awas Nevesh Yojna

दिल्ली में अपना फ्लैट खरीदने का अच्छा मौका दे रहा DDA

दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में यहां निजी बिल्डरों के महंगे फ्लैट ज्यादातर मिडिल और लोअर मिडिल क्लास लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। अगर आप इस योजना के तहत फ्लैट खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आवेदन करने से पहले फ्लैट की कीमत, लोकेशन, अपनी पात्रता और भुगतान से जुड़ी शर्तों को जरूर समझ लें।

End of Feed