बैंक अधिकारी को कंपनी डायरेक्टर बनकर लगाया 22.56 लाख का चूना, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कंपनी डायरेक्टर बनकर बैंक ऑफ इंडिया से 22.56 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 2.50 करोड़ की संपत्ति बरामद हुई।

दिल्ली पुलिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की साइबर टीम ने बैंक अधिकारियों को कंपनी का डायरेक्टर बनकर धोखा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ईमेल और कंपनी के नकली लेटरहेड का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से 22.56 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने इस मामले और इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच के दौरान लगभग 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। बरामद सामान में सोने के 101 सिक्के, सोने की चेन, कड़े, हार, अंगूठियां, नकदी और एक नई महिंद्रा थार रॉक्स गाड़ी शामिल है।

Delhi Fraud

दिल्ली में बैंक से धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी 36 वर्षीय विनय कुमार यादव और नोएडा निवासी 65 वर्षीय अनिल कुमार सहगल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले भी आर्थिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। विनय कुमार यादव एक अन्य मामले में घोषित अपराधी है और सात साल से ज्यादा समय से फरार चल रहा था।

End of Feed