Delhi Crime: दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में आज शाम को चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें 1 की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दरअसल, आज शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने की पुलिस को यमुना बाजार के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुछ बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए।
दिल्ली में क्राइम नाइट
इलाज के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही वारदात को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन, बिहार के सारण से मनु सिंह गिरफ्तार, दो आरोपी रिमांड पर
वहीं पर दूसरे मामले रोहिणी के सेक्टर-3 के डी-ब्लॉक में फायरिंग की घटना को लेकर शाम करीब 7:38 बजे साउथ रोहिणी थाने में PCR कॉल मिली। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर भाग रहे करण भसीन को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से .32 बोर की देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nagpur Crime News: बच्चों की लड़ाई में पिता की दर्दनाक हत्या, बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स पर लोहे की रॉड से हमला; तीन गिरफ्तार
पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक राउंड फायर किया था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक स्नैचिंग का मामला भी शामिल है।
