Delhi Murder: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे में 5 को उतारा मौत के घाट

दिल्ली में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग इलाकों में पांच लोगों की हत्या की घटना सामने आई हैं। जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया है। ये मामले बवाना, मंगोलपुरी, मोती नगर, कल्याणपुरी और ख्याला इलाके से सामने आई हैं। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

Delhi Murder Case: दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी के अलग-अलग इलाकों से हत्या की 5 वारदातें सामने आई हैं। बवाना में कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगोलपुरी में हमलावरों ने एक छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। कल्याणपुरी में एक मामूली विवाद ने ऑटो मैकेनिक की जान ले ली। वहीं मोती नगर और ख्याली इलाके में दो नाबालिकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Crime

सांकेतिक फोटो

बवाना में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

सबसे सनसनीखेज वारदात बाहरी बवाना इलाके में सामने आई। जहां 35 वर्षीय कारोबारी वैभव गांधी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वह अपनी फैक्ट्री के सामने मौजूद था, तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

End of Feed