Delhi: नकली टूथपेस्ट के बाद फर्जी एंटासिड पाउडर और कॉफी का पर्दाफाश, छापेमारी में संगठित गिरोह बेनकाब; 4 गिरफ्तार

दिल्ली के मधु विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एंटासिड पाउडर और फर्जी कॉफी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध यूनिटों का खुलासा किया गया।

Delhi News: दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठित ब्रांड के नकली एंटासिड पाउडर और फर्जी कॉफी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध यूनिटों का खुलासा किया। कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली उत्पाद और मशीनरी बरामद हुई, जिससे इस संगठित रैकेट का बड़ा नेटवर्क सामने आया।

Fake antacid powder and coffee busted in Delhi (Photo: Crime Branch, Delhi Police)

दिल्ली में नकली एंटासिड पाउडर और कॉफी का खुलासा (फोटो: क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस)

दो अवैध यूनिटों पर छापेमारी

जानकारी के मुताबित, क्राइम ब्रांच की साइबर सेल एवं स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई राजधानी के मधु विहार इलाके में की जहां, नकली एंटासिड पाउडर और फर्जी कॉफी बनाने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अवैध यूनिटों पर छापेमारी की गई। इस पूरी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

End of Feed