Delhi Rain: दिल्लीवालों की छूटी कंपकंपी, आज मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 4.6 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में आज सुबह इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान सफरजंग में 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आज सुबह इस साल की पहली बारिश भी राजधानी क्षेत्र में दर्ज की गई। जिसके बाद तापमान और लुढ़कने और ठंड और तीखी होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने इस सीजन का सबसे कड़ा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज राजधानी में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में इस साल की पहली बारिश दर्ज की गई। लोगों की सुबह की शुरुआत ही बारिश और सर्द हवाओं के साथ हुई। जिसने कंपकंपी को और बढ़ा दिया है। साथ ही गलन भी बहुत महसूस हो रही है।

Delhi rain

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में 5 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। पिछले साल राजधानी में न्यूनतम पारा 9 जनवरी को 4.8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। हालांकि IMD ने अभी दिल्ली में कोल्ड वेव या कोल्ड डे की स्थिति घोषित नहीं की है। सफदरजंग के अलावा कई अन्य इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के अंदर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह आया नगर में 4.8 डिग्री, पालम में 5.0 डिग्री, लोधी रोड में 5.2 डिग्री और रिज क्षेत्र में 5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

End of Feed