Delhi News: अगरबत्ती बनी मौत की वजह! बस में आग लगने से जिंदा जला कंडक्टर, देखें Video

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक निजी बस में आग लग गई। इस हादसे में बस में सो रहे 25 वर्षीय बस कंडक्टर सुनील की जिंदा जलकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बस में जलाई गई अगरबत्ती से आग भड़की, जिसने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Bus Fire: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां बस में आग लगने से 25 वर्षीय बस कंडक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से बस में आग लगी और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन बस कंडक्टर की जान बच नहीं सकी।

Delhi Bus Fire

दिल्ली में प्राइवेट बस में लगी भीषण आग

बस कंडक्टर ने सोते समय जलाई अगरबत्ती

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील शर्मा के रूप में हुई है, जो एक निजी बस में कंडक्टर का काम करता था। रात के समय सुनील बस के अंदर ही सो रहा था। उसने मच्छरों से बचने के लिए अगरबत्ती जलाई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी अगरबत्ती से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

End of Feed