Delhi Barapullah Flyover: जिस फ्लाईओवर से थी रफ्तार की उम्मीद, वही बना जाम की वजह, अब बारापुला का बदलेगा डिजाइन

Delhi Barapullah Flyover: दिल्ली में नए खुले बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के जंक्शन वाले स्थान पर जाम की समस्या सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी से जंक्शन को दोबारा डिजाइन करने का सुझाव दिया है।

Delhi Barapullah Phase 3 Flyover: सालों के लंबे इंतजार और तमाम उम्मीदों के बाद आखिरकार जब बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर खुला, तो लगा था कि दिल्लीवालों का सफर अब सुहाना हो जाएगा। लोगों ने राहत की सांस ली थी कि चलो, अब सफदरजंग से सराय काले खां का रास्ता चुटकियों में कट जाएगा। लेकिन इस फ्लाईओवर से जिस रफ्तार और राहत की उम्मीद थी, फिलहाल तस्वीर उससे उलट नजर आ रही है। फ्लाईओवर खुलते ही सुंदरियाल पार्क के पास ट्रैफिक का ऐसा संगम बना कि कई दिशाओं से आने वाले वाहन एक ही संकरे जंक्शन पर फंसने लगे। जिसे देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिस ने इस जंक्शन के डिजाइन को ही नए सिरे से बदलने का सुझाव दिया है।

delhi barapulla (1)

बारापुला फ्लाईओवर के जंक्शन को रि-डिजाइन करने का सुझाव (Photo: Delhi PWD)

जाम की वजह बना फ्लाईओवर का डिजाइन

यह तीन लेन वाला बारापुला फेज-तीन फ्लाईओवर सुंदरियाल पार्क के पास दो लेन वाले मार्ग में मिल रहा है, जबकि दो अन्य तीन लेन वाले रास्तों का यातायात भी इसी जगह आकर मिल रहा है, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से फेज-तीन फ्लाईओवर के मौजूदा बारापुला मार्ग से जुड़ने वाले स्थान में तत्काल बदलाव करने को कहा है। पुलिस का कहना है कि जंक्शन का तीखा और अचानक बना डिजाइन व्यस्त मार्ग पर जाम की समस्या को और बढ़ा रहा है।

End of Feed