दिल्ली में आज ऑटो चालकों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटेंगे ड्राइवर; वेलफेयर बोर्ड समेत कई मांगें

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ सोमवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। ऑटो चालक दिल्ली में ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स वेलफेयर बोर्ड बनाने, बढ़ी हुई वाहन फिटनेस फीस वापस लेने और काम के घंटे तय करने की मांग कर रहे हैं।

Delhi Auto Protest: दिल्ली के ऑटो-रिक्शा चालक सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने कहा है कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने की मांग उठाना और परिवहन विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

protest

दिल्ली में आज ऑटो चालकों का प्रदर्शन (सांकेतिक फोटो)

भारतीय मजदूर संघ (BMS) के बैनर तले होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल होने की उम्मीद है। संघ ने केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने की घोषणा की है।

End of Feed