दिल्ली विधानसभा में विशेष सत्र का प्लान, महिला आरक्षण मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को हो सकता है। माना जा रहा है कि यह विशेष सत्र महिला आरक्षण के संशोधित बिल के पास नहीं हो पाने को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने से जुड़ा हो सकता है।

दिल्ली : संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी तेज है। सूत्रों के मुताबिक 28 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधेयक को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी हो सकती है।

Delhi Assembly Speaker

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

जानकारी के अनुसार, रेखा सरकार इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की रणनीति बना रही है। पार्टी का आरोप है कि महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जबकि लंबे समय से महिला आरक्षण को लेकर मांग जारी है। ऐसे में विशेष सत्र के जरिए इस विषय पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है।

End of Feed