Delhi News: अशोक विहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महिला को चाकू की नोक पर बनाया बंधक; 20 मिनट में 75 लाख लेकर फरार

Delhi Ashok Vihar Robbery News: दिल्ली के अशोक विहार फेज-1 में चार हथियारबंद बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर करीब 75 लाख की लूट की। बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला के हाथ-पैर बांध दिए और 20 मिनट तक घर खंगाला। परिवार की निजी जानकारी होने से पुलिस को रेकी और अंदरूनी जानकारी की आशंका है।

Delhi Ashok Vihar Robbery News: दिल्ली के अशोक विहार इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने 55 वर्षीय महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाया और उकरीब 20 मिनट तक घर की तलाशी लेकर नकदी और गहने समेत करीब 75 लाख रुपये का सामान लूट लिया। जिसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि बदमाशों के पास परिवार की निजी जानकारी भी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Delhi Loot

अशोक विहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट

सीढ़ियों पर बैठे थे दो बदमाश

यह घटना अशोक विहार फेज-1 में बुधवार दोपहर को हुई। पीड़ित महिला के मुताबिक, वह किसी काम से घर से बाहर निकलने वाली थीं। इसी दौरान घर के पास ही उन्हें सीढ़ियों पर दो युवक बैठे दिखाई दिए। जैसे ही महिला बाहर निकलीं, दोनों जबरन घर में घुस आए और कुछ ही देर बाद दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उनके हाथ-पैर टेप से बांधकर एक कोने में बैठा दिया गया।

End of Feed