Delhi AQI Today: दिल्ली अब भी हालात चिंताजनक, लगातार दूसरे दिन 'खराब' श्रेणी में AQI, आज 270 दर्ज हुआ आंकड़ा

Delhi AQI Today: दिल्ली में 20 नवंबर, शुक्रवार सुबह 7 बजे औसत AQI 270 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। लोधी रोड में सबसे साफ हवा दर्ज की गई, वहीं कई इलाकों में AQI 300 के पार 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 की सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार 'खराब' श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में ही दर्ज की गई थी, जब औसत AQI 280 रहा था। यद्यपि 10 अंकों का मामूली सुधार देखा गया है, लेकिन लोगों को जहरीले स्मॉग और आंखों में जलन से फिलहाल कोई बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है।

delhi aqi today

दिल्ली में आज हवा खराब कैटेगरी में

दिल्ली के प्रमुख इलाकों का हाल: कहीं 'खराब' तो कहीं 'बहुत खराब'

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता का स्तर काफी अलग दर्ज किया गया है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 के आंकड़े को पार कर 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में पहुंच गया है, तो कई जगहों पर 'खराब' (Poor) श्रेणी में दर्ज किया गया है।

End of Feed